अयोध्या की रामलीला: अंगद बने मनोज तिवारी ने ''रावण'' से कहा- ''एक सेकेंड-एक सेकेंड'', लोग बोले- ''तुमसे ना हो पाएगा''

10/24/2020 1:49:43 PM

मुंबई: नवरात्रि के दौरान  देशभर में रामलीला चल रहा है। अयोध्या में सरयू तट एक भव्य रामलीला का आयोजन हो रहा है। रामलीला में भोजपुरी स्टार और दिल्ली बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने अंगद का किरदार निभा रहे हैं।

अंगद बनकर जब वो रावण के दरबार में पहुंचे तो कुछ ऐसा हुआ कि गंभीर सीन में भी लोगों की हंसी छूट पड़ी। रामलीला के दौरान मनोज तिवारी ने जब अपना डाॅयलाॅग बोलना शुरु किया तो उनके मुंह से कुछ ऐसा निकल गया की वो सीधा  ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

मनोज तिवारी ने संवाद शुरू करने के बाद  'एक सेकेंड-एक सेकेंड' कहने लगे। रामायण के डॉयलॉग में वो कई जगह इंगलिश बोलते दिखे। मनोज तिवारी पर  मीम्स की लाइन लग गई। सोशल मीडिया पर उनके मीम्स लोग जमकर शेयर करने लगे।   
 

 

एक यूजर ने लिखा- 'मनोज तिवारी जी आप तो एक सेकंड एक सेकंड मैं पूरी राजनीति खेल ली पहले रामलीला तो खेल लेते।'

 

एक यूजर ने लिखा-'एक सेकेंड एक सेकेंड, हनुमान हमारी टीम मे हैं। कैसो कैसो को अभिनय दे दिया जाता है रामलीला में। साफ साफ हिंदी तक नही बोल पाते। ना अंगद की अच्छी वेशभूषा।' 

 

एक यूजर ने लिखा- हिन्दीं का अपमान,मनोज तिवारी से ये भी ना हो पाया।' 

बता दें मनोज तिवारी के अलावा इस रामलीला में इस साल कई  लोगों ने हिस्सा लिया है। मनोज तिवारी से पहले गोरखपुर के सांसद रवि किशन भी अयोध्या की रामलीला में भरत की भूमिका में नजर आए। वहीं विंदू दारा सिंह हनुमान के किरदार में दिखे। 

Smita Sharma