राइटर मनोज मुंतशिर ने किया 'आदिपुरुष' का बचाव, बोले- यकीन करिए हमारी फिल्म 1 फीसदी भी रामायण से अलग नहीं

10/9/2022 12:18:23 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सैफ अली खान और प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का जब से टीजर रिलीज हुआ है, फिल्म लगातार विवादों में घिरी हुई है। किसी को फिल्म के वीएफएस से परेशानी है तो किसी को लंकेश बने 'रावण' के लुक से आपत्ति है। लोग सोशल मीडिया के जरिए और सड़कों पर उतरकर फिल्म का जबरदस्त विरोध कर रहे हैं। इन सब के बीच अब 'आदिपुरुष' के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने फिल्म का बचाव किया है और लोगों को यकीन दिलाने की कोशिश की है कि इसमें कुछ भी गलत तरीके से पेश नहीं किया गया है।

 

हाल ही में एक इंटरव्यू में मनोज मुंतशिर ने कहा कि फिल्म में भगवान राम की कहानी को बदलने की कोई कोशिश नहीं हुई है।

 

 

उन्होंने कहा, 'आप यकीन करिए कि हमारी फिल्म वास्तविक रामायण से 1 फीसदी भी अलग नहीं है। जब हम रामायण के बारे में बात करते हैं तो हमारे दिमाग में क्या आता है और आपने टीजर में क्या देखा है? यहीं न कि रामायण एक महाकाव्य है, जिसमें रावण ने मां सीता का अपहरण कर लिया था और भगवान राम ने वानर सेना की मदद से उन्हें बचाने के लिए लंका पर आक्रमण कर रावण का वध किया था।'


मनोज ने आगे कहा, 'संक्षेप में, यह रामायण पांच साल के बच्चे को भी बताई जाती है। यही वह कहानी है जिसे हम जी रहे हैं और फिर से अपनी फिल्म में बता रहे हैं।' 

 

बता दें इससे पहले भी एक इंटरव्यू में मनोज मुंतशिर ने कहा था कि रावण बुराई का प्रतिक है, क्या हुआ कि वो खिलजी जैसा दिखता है, खिलजी भी तो बुरा ही था। मेरे लिए रावण और खिलजी दोनों एक जैसे हैं।


 

Content Writer

suman prajapati