मनोज मुंतशिर ने मुगलों को बताया ''डैकत'', ऋचा चड्ढा समेत कई स्टार्स ने की आलोचना, बोले-''आग लगाने का नहीं बल्कि बुझाने का काम करो''

8/27/2021 11:21:47 AM

मुंबई: बाॅलीवुड डायरेक्टर कबीर खान ने हाल ही में  एक इंटरव्यू में मुगलों को असली राष्ट्र निर्माता बताया है।इसके साथ ही उन्होंने मुगलों को हत्यारा दिखाए जाने पर नाराजगी जताई है। अपने इस बयान के बाद से ही वह चर्चा में थे। इसी बीच 'केसरी' और 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' जैसी फिल्मों के लिए गीत लिखने वाले मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिरएक वीडियो ट्वीट कर सुर्खियों में आ गए हैं। इस वीडियो में मनोज मुंतशिर ने मुगल सम्राटों की तुलना डैकतों से की है।

24 अगस्त को मनोज मुंतशिर ने एक वीडियो शेयर किया। मनोज मुंतशिर के इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि देश का ब्रेनवॉश किया गया है और सड़कों का नाम अकबर, हुमायूं और जहांगीर जैसे 'डैकतों' के नाम पर रखा गया है।

 

 

इस वीडियो को उन्होंने आप किसके वंशज हैं?' टाइटल दिया। जैस ही ही मनोज मुंतशिर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वह लोगों के निशाने पर आ गए। आम जनता के साथ-साथ बी-टाउन स्टार्स को भी उनकी बातें अच्छी नहीं लगी हैं। हालांकि, फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री सहित तमाम यूजर्स ने मनोज मुंतशिर का समर्थन भी किया है।

 

ऋचा चड्ढा ने कहा-'शर्मसार करने वाला। बुरी कविता। देखने लायक नहीं है। अपना उपनाम भी हटा देना चाहिए। जिस चीज से घृणा हो उससे फायदा क्यों लेना।' 

नीरज घेवान ने कहा- 'कट्टरता के साथ जातिवाद का समावेश।'

 

मयूर पूरी ने लिखा-'लेखकों को अपने काम से नफरत फैलाने वालों की तरह काम नहीं करना चाहिए। किसी देश का पूरी तरह से गुलाबी इतिहास नहीं है। पर लेखकों का आग लगाने का नहीं बल्कि आग बुझाने का काम करना चाहिए। प्लीज बुरा न मानें, लेकिन मैं थोड़ा निराश हूं कि आप इस तरह का काम कर रहे हैं।'

 

गीतकार हुसैन हैदरी ने लिखा- 'यह पहली बार नहीं है जब मनोज मुंतशिर ने घृणा या झूठ फैलाने का काम किया है।'

कई यूजर्स और फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने किया समर्थन

फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने मनोज मुंतशिर सपोर्ट करते हुए लिखा-मनोज मुंतशिर सार्वजनिक रूप से अपनी कविताओं में अपना नजरिया निडर होकर पेश करते रहे हैं। आप नहीं जानते इसका यह मतलब नहीं है कि वह अचानक से बदल गए हैं।' इसके अलावा ट्विटर यूजर्स का एक खेमा मनोज मुंतशिर के समर्थन में आया और कहा कि लेखक ने केवल लोगों को देश और मुगलों के 'भूले हुए वास्तविक इतिहास से परिचय कराया है।' 
 

Content Writer

Smita Sharma