मनोज बाजपेयी के पिता के अस्पताल में भर्ती होने से लेकर गोविंदा की पत्नी का कश्मीरा को बुरी बहू बताने तक..पढ़िए आज की टॉप 10 बॉलीवुड खबरें

9/17/2021 5:59:07 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कहा कि वो काम में इतना बिजी थी कि उसे पति के काम के बारे में पता ही नही था। वहीं मनोज बाजपेयी पिता अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुन केरला में फिल्म की शूटिंग छोडकर आ गए। इसी बीच हॉलीवुड एक्ट्रेस जेन पॉवल के निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई। ऐसे में बॉलीवुड की टॉप 10 खबरों में जानिए फिल्म, टीवी और हॉलीवुड की दुनिया में आज क्या खास रहा...

PunjabKesari

1.1500 पन्नों की चार्जशीट बनते ही राज ने वापस ली अपनी जमानत याचिका

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा बीते डेढ महीने से सलाखों के पीछे हैं। राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में इस मामले में बढ़ी खबर सामने आई है। खबरें हैं कि राज कुंद्रा ने अपनी जमानत याचिका को वापस ले लिया है। दरअसल, मुंबई पुलिस ने मुंबई सत्र न्यायालय में 1500 पन्नों की चार्जशीट को दाखिल की जिस वजह से राज ने अपनी बेल याचिका को अब वापस लेने का फैसला किया। बार एंड बेंच के एक ट्वीट के अनुसार राज कुंद्रा अपनी नई जमानत की अर्जी जल्द ही मुंबई मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर करने की तैयारी में हैं। 7 अगस्त को राज कुंद्रा की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

PunjabKesari

2. मां बनने वाली हैं काजल अग्रवाल!

 सिंघम गर्ल यानि  एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों पति गौतम किचलू संग मैरिड लाइफ एंजाॅय कर रही हैं। वहीं अब शादी के 11 महीनों बाद खबरें आ रही हैं कि काजल अग्रवाल प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, काजल ने अभी तक इस खबर को कन्फर्म नहीं किया है लेकिन कहा जा रहा है कि वो जल्द ही ये खुशखबरी अपने फैंस से साझा कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजल ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की मेकर्स को भी इस बारे में बता दिया है। काजल आचार्य और घोस्ट नाम की फिल्मों में काम कर ही हैं। 

PunjabKesari

3. भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा पर फूटा गोविंदा की वाइफ का गुस्सा

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनके मामा-मामी गोविदा और सुनीता आहूजा के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 3 साल पुराने मामले ने आग तब पकड़ी जब गोविंदा और सुनीता कॉमेडियन कपिल शर्मा  के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे और इस दौरान कृष्णा शो से गायब रहे। भांजे कृष्णा का उस एपिसोड  का हिस्सा ना बनने के बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता का पारा हाई हो गया था। इसके बाद इंटरव्यू में सुनीता ने कहा था कि उनके जीते जी कृष्णा और उनके परिवार के बीच का विवाद कभी शांत नहीं होगा और वो कभी दोबारा कृष्णा की शक्ल नहीं देखना चाहतीं। सुनीता के ऐसा कहने के बाद कृष्णा की वाइफ कश्मीरा शाह ने भी मामी को जमकर खरी खोटी सुनाई थी और यहां तक कह दिया था कि ये सुनीता कौन है ? बस फिर क्या  दोनों ही परिवारों के बीच विवाद अब और बढ़ गया है। वहीं अब कश्मीरा के बयान पर सुनीता ने प्रतिक्रिया दी है। सुनीता ने कहा है- असल में तो घर में तनाव ही तबसे शुरू हुआ जब हम घर में एक खराब बहू को लेकर आए थे।

PunjabKesari


4.तीसरे दिन भी सोनू के मुंबई समेत नागपुर-जयपुर में बने घरों पर जारी रेड, टैक्‍स हेरफेर के म‍िले पुख्‍ता सबूत

कोरोना काल में मजदूरों का मसीहा बनकर उभरे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के घर और दूसरी जगहों पर पिछले दो दिन से इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। वहीं आज यानि शुक्रवार( 17 सितंबर) को भी सोनू सूद के घर पर सर्च ऑपरेशन जारी है। इतना ही नहीं सोनू सूद के मुंबई स्थित घर समेत नागपुर, जयपुर में भी आयकर विभाग सर्च ऑपरेशन कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक व‍िभाग को इस छापेमारी में टैक्‍स की हेराफेरी के पुख्‍ता सबूत म‍िले हैं। ये टैक्‍स की हेरफेर सोनू सूद के पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी हुई है। सूत्रों से म‍िली जानकारी के अनुसार उनकी फिल्‍मों से म‍िली फीस में टैक्‍स की गड़बड़ी देखी गई है। इन अन‍ियम‍ित्ताओं के बाद अब इनकम टैक्‍स व‍िभाग सोनू सूद की चैर‍िटी फाउंडेशनके अकाउंट्स की जांच भी करेगी। 

PunjabKesari

 

5.दिल्ली के अस्पताल में भर्ती मनोज बाजपेयी के पिता 

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी के पिता की हालत काफी नाजुक है और वह दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। ये खबर सुनने के बाद मनोज अपने पिता और अपने परिवार के साथ दिल्ली पहुंच गए। वह केरल में अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन पिता की खबर मिलते ही एक्टर अपना काम छोड़ कर वापस आ गए हैं।

PunjabKesari

 


6. पति को लेकर शिल्पा के बयान पर शर्लिन चोपड़ा का कटाक्ष- येडा बनके पेड़ा खाती रहीं दीदी 


हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने शिल्पा शेट्टी के स्टेटमेंट पर कटाक्ष किया। वीडियो में शर्लिन कह रही हैं कि कुछ रिपोर्टों के अनुसार, दीदी कह रही है कि उन्हें पति की नापाक हरकत के बारे में पता नहीं था। दीदी यह भी कह रही हैं कि उन्हें अपने पति की चल-अचल संपत्ति की जानकारी नहीं है। यह कथन कितना सच है, आप लोग खुद ही समझ सकते हैं।" वह पूरे समय वजन उठा रही थी। उन्होंने आगे कहा- "वैसे इसे क्या कहते हैं? येदा बंकर, पेड़ा खाना। है ना?"

PunjabKesari


7. मनोज पाटिल को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में साहिल खान के खिलाफ केस दर्ज 


मॉडल और प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने बीते दिन आत्महत्या करने की कोशिश की थी और इसके साथ ही उन्होंने सुसाइड नोट भी लिखा था। राहत की बात ये कि उनकी जान बच गई, लेकिन उनके सुसाइड नोट से साहिल खान पुलिस के हत्थे आ गए हैं, क्योंकि मनोज ने अपने सुसाइड लेटर में साहिल समेत तीन लोगों को दोषी बताया था। एक्टर साहिल खान समेत तीन लोगों के खिलाफ मनोज पाटिल को कथित रूप से उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 

PunjabKesari

 

8. प्रियंका चोपड़ा के शो ‘द एक्टिविस्ट’ पर मचा बवाल तो एक्ट्रेस ने मांगी माफी


ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काफी दिनों से अपने अपकमिंग रियलिटी शो ‘द एक्टिविस्ट’ को लेकर चर्चा में हैं। वह इस शो को पॉप स्टार अशर और एक्ट्रेस-डांसर जूलियन होफ के साथ मिलकर होस्ट करने वाली हैं, लेकिन शो शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर माफी मांगनी पड़ी।

 

 

9. हॉलीवुड एक्ट्रेस जेन पॉवल का 92 की उम्र में निधन

हॉलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस जेन पॉवल का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने 92 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जेन ने गुरुवार को आखिरी सांस ली है। एक्ट्रेस ज्यादा उम्र होने के कारण बीमार चल रही थी। डॉक्‍टर्स ने इसे 'नैचुरल डेथ' करार दिया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial)

 
10. दीया मिर्जा ने पहली बार दिखाया अपने बेटे अव्यान का चेहरा 

 

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने पति वैभव रेखी संग शादी के बाद बेटे को जन्म दिया था, जिसके बाद कपल इन दिनों पेरेंटिंग को खूब एंजॉय कर रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस ने पहली बार बेटे अव्यान का चेहरा दिखाया है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

    


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News