डॉक्यूमेंट्री ‘द वायल'' में मनोज बाजपेयी सुनाएंगे भारत की कोविड-19 वैक्सीन के सफर की दास्तान
3/21/2023 4:54:10 PM

मुंबई। भारत का कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम दुनिया का सबसे व्यापक कार्यक्रम साबित हुआ। इसी विषय पर हिस्ट्री टीवी18 पर ‘द वायल-इंडियाज वैक्सीन स्टोरी’ नाम से डॉक्यूमेंट्री लेकर आ रहा है जो की 24 मार्च को प्रसारित होगा। इस डॉक्यूमेंट्री में इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफर की विस्तार से जानकारी होगी, जिसमे यह कोरोना टीकाकरण से जुड़े सभी पहलुओं पर रोशनी डालती है।
‘द वायल’ कोविड-19 वैक्सीन के निर्माण के उन पहलुओं को उजागर करती है, जिसकी बदौलत एक निश्चित समयसीमा के अंदर कोविड-19 वैक्सीन के विकास, निर्माण से लेकर उसके वितरण की सफलता का इतिहास रचा गया। 60 मिनट लंबी इस डॉक्यूमेंट्री के होस्ट मनोज बाजपेयी हैं। इसके साथ ही डॉक्यूमेंट्री में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के साथ-साथ डॉ. सुमित अग्रवाल (वैज्ञानिक, आईसीएमआर), डॉ. शमिका रवि (पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट), डॉ. देवी शेट्टी (संस्थापक, नारायण हृद्यालय) और डॉ. कृष्णा एल्ला (चेयरमैन, भारत बायोटेक) नज़र आएंगे | बताया जा रहा है कि यह अब तक की पहली ऐसी डॉक्यूमेंट्री है, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 जैसी महामारी पर भारत की जीत पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
'द वायल' में कुछ ऐसी केस स्टडीज पर करीब से नजर डाली गई है, जो भारत सरकार और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के दृढ़ संकल्प पर ध्यान केंद्रित कराती हैं, जिसकी वजह से दूर-दराज और दुर्गम इलाकों में भी लोगों को टीके उपलब्ध कराए जा सके |
डॉक्यूमेंट्री के बारे में बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा, कि "भारत की कोविड-19 वैक्सीन की कहानी देश के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। एक भारतीय होने के नाते हमें इसके बारे में जानना चाहिए और गर्व का अनुभव करना चाहिए। यह फिल्म हमारे लाखों स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को समर्पित है, जिनकी बदौलत इतनी कम समयावधि में एक अंसभव सा दिखने वाला वैक्सीन कार्यक्रम तमाम चुनौतियों के बाद भी संभव हो पाया। यही वजह है कि आज हम लोग आत्मविश्वास के साथ अपने घरों से बाहर निकल पा रहे हैं। मैं इस डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा बनकर बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।"
‘द वायल’ हिस्ट्री टीवी18 का ओरिजिनल प्रोडक्ट है, जिसका निर्माण कोलोसियम मीडिया ने किया है। इसका प्रीमियर हिस्ट्री टीवी18 पर 24 मार्च, 2023 को रात 8 बजे किया जाएगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Masik Durgashtami: मासिक दुर्गा अष्टमी पर महासिद्ध योग, मनचाहा फल पाने का जानें तरीका

Gorakhpur News: पति की हत्यारिन निकली पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट

घर में धन दौलत और सुख-समृद्धि चाहते हैं तो निर्जला एकादशी के दिन दान करें ये चीजें

Dhumavati Jayanti: धूमावती जयंती आज, महाविद्या की पूजा से दूर होते हैं रोग और दरिद्रता