कोरोना का कहर: मनोज बाजपेयी के बाद उनकी पत्नी नेहा हुईं कोविड-19 पॉजिटिव

3/21/2021 1:34:21 PM

मुंबई. कोरोना वायरस के केस एक बार फिर बढ़ने लगे है और ये बहुत तेजी से अपने पैर पसार रहा है। आम लोगों के साथ-साथ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के बहुत सारे स्टार्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। बीते दिनों एक्टर मनोज बाजपेयी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब हाल ही में खबर सामने आई है कि एक्टर की पत्नी नेहा भी कोरोना संक्रमित हो गई है।


मनोज ने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया था। एक्टर वेब सीरीज 'डिस्पैच' की शूटिंग कर रहे थे। उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शूटिंग रोक दी गई। एक्टर ने अपने कोरोना संक्रमित होने को लेकर एक बयान जारी किया था। मनोज ने कहा था- 'कोविड संक्रमित होने के बाद मैंने खुद को क्वारंटाइन में रखा है। मैं इसका शिकार इसलिए हुआ क्योंकि कई और रूल्स फॉलो नहीं कर रहा था। अगर कोरोना को लेकर प्रोटोकॉल ठीक से फॉलो किए जाते तो कोई दिक्कत नहीं होती।' अब उसकी पत्नी नेहा भी इसकी चपेट में आ गई है।


बता दें रणबीर कपूर, तारा सुतारिया, सतीश कौशिक, संजय लीला भंसाली और अमित शर्मा के अलावा भी कई और स्टार्स भी इसके शिकार हो चुके हैं।

 

Content Writer

Parminder Kaur