गढ़मुक्तेश्वर में नम आंखों से मनोज बाजपेयी ने विसर्जित की पिता की अस्थियां, बोले- 'मेरा एकमात्र सहारा'

10/5/2021 8:48:54 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी पर उस समय इस दुःख का पहाड़ टूटा जब उनसे पिता ने अलविदा कह दिया।  मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत 85 की उम्र में रविवार की सुबह दिल्ली के हाॅस्पिटल में अंतिम सांस ली।वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं अब सोमवार को मनोज बाजपेयी अपने स्वजन के साथ अपने पित की अस्थियां विसर्जित करने गंगा नगरी पहुंचे।

यहां पंडित संदीप शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर अस्थियां विसर्जित करवाईं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि मनोज बाजपेयी अपने करीबियों संग नाव में सवार हैं।

उनके बगल में ही उनके पिता कि अस्थियां रखी नजर आ रही हैं। वे और अन्य लोग हाथ जोड़े बैठे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं।

मनोज बाजपेयी वीआइपी घाट पर अपने पिता की अस्थि विसर्जन की। अस्थियां विसर्जित करने के बाद वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। 

मनोज बाजपेयी ने लिखा कि- 'मेरे पिता के निधन पर इतना सार प्यार और प्रार्थनाएं भेजने के लिए आप सभी लोगों का दिल से शुक्रिया करता हूं. आपने इस मुश्किल वक्त में मेरा साथ दिया है। मेरे पिता ने मेरे जीवन के मुश्किल सफर पर मेरा सपोर्ट किया और उनकी मदद से ही मैं अपने सपनों को पूरा कर पाया। सभी को दिल से शुक्रिया।'

मनोज के पिता जब अस्पताल में भर्ती हुए थे तब एक्टर केरल में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। पिता के एडमिट होने की खबर सुन वे तुरंत दिल्ली आ गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान मनोज ने कहा था कि 'वह एक दिन स्टेबल होते हैं, अगले दिन उनकी हालत नाजुक हो जाती है। हम सिर्फ देख सकते हैं और इंतजार कर सकते हैं। उन्होंने अपने पिता के जल्द रिकवरी की कामना की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by bajpayee.manoj 💥 (@manoj_bajpayee_fan_001)

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी आखिरी बार स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज़ द फैमिली मैन के दूसरे सीज़न द फैमिली मैन 2 में नजर आए थे। इस सीजन की भी पहले की तरह ही काफी तारीफ हुई। वहीं एक्टर हाल ही में हमें डायल 100 में नजर आए थे। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो मनोज बाजपायी फिल्म कुरूप और डिस्पैच में नजर आएंगे।

Content Writer

Smita Sharma