पिता के बाद अब मनोज वाजपेयी के सिर से उठा मां का साया, 80 साल की उम्र में हुआ गीता देवी का निधन

12/8/2022 2:01:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर मनोज वाजपेयी पर हाल ही में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता के बाद अब एक्टर के सिर से मां का साया भी उठ गया है। मनोज वाजपेयी की मां गीता देवी का निधन हो गया है। गुरुवार की सुबह, एक्टर की मां ने जिंदगी की अंतिम सांस ली। मां के निधन से एक्टर बुरी तरह टूट गए हैं।

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, गीता देवी करीब 20 दिनों से बीमार चल रही थीं और आज सुबह साढ़े 8 बजे मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उनका निधन हो गया। 

 

मनोज बाजपेयी की मां के निधन की जानकारी अशोक पंडित ने ट्वीट के जरिए शेयर की है। उन्होंने ट्वीट में संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, ‘मनोज बाजपेयी के परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। उनकी माता का निधन हो गया।’

 

बता दें, गीता देवी के मनोज वाजपेयी के अलावा दो बेटे और तीन बेटियां हैं। मां से पहले एक्टर के पिता आर .के . बाजपेयी का पिछले साल दिल्ली में निधन हो गया था। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News