लालू प्रसाद यादव से मिले मनोज बाजपेयी, डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने एक्टर को बताया ''बिहार की माटी का लाल''
9/18/2022 10:41:24 AM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने हाल ही में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मिले। मुलाकात लालू प्रसाद यादव की सेहत की जानकारी लेने के लिहाज से थी। मनोज बाजपेयी ने लालू प्रसाद यादव के घर पर चाय भी पी और काफी देर बातचीत की। इस मुलाकात की तस्वीरें लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं।
एक तस्वीर में मनोज बाजपेयी को राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के सामने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करते दिख रहे हैं। वहीं एक बाकि तस्वीरों में मनोज बाजपेयी को लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से बात करते देखा जा सकता है।
इन तस्वीरों को शेयर कर तेजस्वी यादव ने लिखा-'बिहार की माटी के लाल, हिंदी सिनेमा के सुप्रसिद्ध एवं संजीदा अभिनेता, पद्मश्री मनोज बाजपायी जी आवास पर मिलने पहुंचे और पिता श्री लालू प्रसाद जी के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त की।इन्होंने मेहनत व काबिलियत के बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बना बिहार को गौरवान्वित किया है।'
काम की बात करें तो मनोज बाजपायी आखिरी बार Zee5 की ओरिजिनल फिल्म डायल 100 (2021) में नजर आए थे।
बिहार की माटी के लाल,हिंदी सिनेमा के सुप्रसिद्ध एवं संजीदा अभिनेता पद्मश्री @BajpayeeManoj जी आवास पर मिलने पहुँचे और पिता श्री @laluprasadrjd जी के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त की।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 17, 2022
इन्होंने मेहनत व काबिलियत के बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बना बिहार को गौरवान्वित किया है। pic.twitter.com/CMPwwJ624t