मनोज बाजपेयी ने गंगा में विसर्जित मां की अस्थियां, परिजनों के साथ की पूजा

12/10/2022 11:13:28 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मां को खोने से एक तरह से बच्चे की दुनिया ही उजड़ जाती है, यही हाल इस वक्त मनोज बाजपेयी का है। 8 दिसंबर को मनोज की मां का निधन हो गया था। पिता के बाद मां को खोने से एक्टर बुरी तरह टूट गए हैं। निधन के बाद एक्टर फैमिली के साथ शुक्रवार को मां की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचे।

PunjabKesari

 

शुक्रवार को मनोज बाजपेयी परिजनों के साथ मां की अस्थियां विसर्जित करने के लिए ब्रजघाट पहुंचे थे। तीर्थ पुरोहित पंडित संदीप शर्मा ने वैदिक मंत्रों उच्चारण कर अस्थियां विसर्जित कराईं। अस्थि विसर्जन के बाद उन्होंने परिजनों के साथ मां गंगा की पूजा की। 


बता दें, मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का 8 दिसंबर को निधन हो गया था। वह 80 साल की थी और लंबे समय से बीमार होने के कारण वह इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थी। वहीं उन्होंने अपनी जिंदगी की अंतिम सांस ली।

 

गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी के पिता का पिछले साल निधन हो गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News