पत्नी संग मनोज बाजपेयी ने काटा केक, क्लाउडिया-तब्बू का दिखा ग्लैमरस अंदाज

4/24/2019 11:01:21 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने हाल ही में अपना 50वां बर्थ-डे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उन्होंने मंगलवार रात एक शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में सोनू सूद, तब्बू, फराह खान और अनुपम खेर समेत कई सितारो ने शिरकत की।

 

 

सामने आई तस्वीरों में मनोज ने अपनी पत्नी नेहा के साथ केक काटा।

 

 

इस दौरान जहां मनोज ने ब्लैक सूट पहना था, वहीं उनकी पत्नी नेहा ने पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। 

 


बता दें कि क्लाउडिया और तब्बू पार्टी में काफी ग्लैमरस अंदाज में पहुंची।

 

 

इस समय जहां क्लाउडिया ने मैरूण कलर का गाउन पहना था, वहीं तब्बू ने रैड कलर की ड्रेस पहनी थी।

 

 

इनके अलावा फराह खान अपने पति शिरीष के साथ बैश में पहुंची थी। 

 

 

 

Konika