मनोज बाजपेयी के नाम से फेक अकाउंट बनाकर लोगों को गुमराह कर रहा था शख्स, एक्टर ने फैंस को किया अवेयर

11/20/2020 12:14:58 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर मनोज बाजपेयी फिल्मों के एक मशहूर एक्टर हैं और वो अपनी एक्टिंग से हमेशा लोगों का दिल जीतते आए हैं। इन दिनों मनोज अपने लेटेस्ट फिल्म सूरज पे  पे मंगल भारी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्टर के नाम से लोगों को गुमराह करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद एक्टर ने अपने फैंस को आगाह किया है।


बता दें एक शख्स ट्विटर पर मनोज बाजपेयी के नाम से लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। इस फेक अकाउंट पर मनोज बाजपेयी की फोटो लगी हुई है।

 

इस फेक अकाउंट को लेकर एक्टर ने अपने फैंस को सतर्क किया है। उन्होंने इस फेक आइडी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपने ट्विटर पर लिखा, ये फेक अकाउंट है..अवेयर रहें।

 

 इस ट्वीट को देखने के बाद एक्टर के फैंस कई तरह के कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

suman prajapati