बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिर कोरोना का कहर, रणबीर कपूर के बाद अब मनोज वाजपेयी भी हुए कोविड-19 पॉजिटिव

3/12/2021 3:20:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में कोरोना वायरस इन दिनों फिर से जोर पकड़ रहा है। कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। आम लोगों के साथ-साथ कई सेलिब्रेटीज भी पॉजिटिव पाए जा रहा है। वहीं अब बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद एक्टर ने खुद को सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया है।


दरअसल, इन दिनों मनोज वाजपेयी अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग घर रहे थे ऐसे में डायरेक्टर के बाद अब मनोज वाजपेयी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। जिसके चलते अब फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

 

एक्टर की टीम ने एक बयान जारी कर कहा, ‘डायरेक्टर के कोविड 19 का शिकार होने के बाद मनोज वायपोयी ने भी अपना टेस्ट करवाया था, जिसकी पॉजिटिव आई है। उनके कोरोना संक्रमित होने के बाद फिल्म की शूटिंग को कुछ महीनों के लिए रोक दिया गई है। फिलहाल एक्टर की तबीयत ठीक है, उन्होंने घर पर ही ख़ुद को क्वारंटाइन कर कर लिया है और पूरी ऐतियहात बरत रहे हैं। बता दें इससे पहले बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद से वो भी आइसोलेशन में दिन काट रहे हैं।
 

 

Content Writer

suman prajapati