प्रियंका-परिणीति से भी ज्यादा हॉट है उनकी यह चचेरी बहन, देखेंगे तो नहीं हटा पाएंगे नजरें।

2/9/2018 4:14:21 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा के फैंस भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

लेकिन आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा के बारे में नहीं बल्कि उसकी एक चचेरी बहन के बारे में बता रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं मन्नारा चोपड़ा।मन्नारा चोपड़ा खूबसूरती के मामले में अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा से जरा भी कम नही हैं अपने रंग रूप और हुनर से वह बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हीरोइनों को मात देती है।


मन्नारा का जन्म 29 मार्च 1991 को हरियाणा में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई नई दिल्ली के समर फील्ड्स स्कूल से की है और बाद में बीबीए की डिग्री भी हासिल की। दिखने में मन्नारा चोपड़ा बहुत खूबसूरत है। उनकी खूबसूरती देखकर आप उन पर से नजरें नहीं हटा पाएंगे। वैसे तो मन्नारा चोपड़ा का फिल्म इंडस्ट्री में सफर ज्यादा बड़ा नहीं है उन्होंने कुछ चुनिंदा फिल्में ही की है।

उन्होंने 2014 में अनुभव सिन्हा की ‘जिद’ के साथ बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत की थी इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना हुई थी इस फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिए थे जिससे वह काफी चर्चा में आ गई थीं। ‘जिद’ में उनके साथ करणवीर शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी इस फिल्म केेेे लिए उनको काफी इंतजार करना पड़ा था।