शराब और ड्रग्स की लत ने बर्बाद कर दिया था इस एक्ट्रैस का करियर, हुई इस बीमारी की शिकार

8/16/2017 2:14:47 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस मनीषा कोइराला आज 47 साल की हो गई हैं।  वैसे तो मनीषा ने कई सुपरहिट फिल्में की है लेकिन शराब और ड्रग्स की लत ने उनका फिल्मी करियर बर्बाद कर दिया। 

कहा जाता है कि कैंसर जैसी बीमारी से लड़कर वापिस लौटी मनीषा लंबे समय तक इंडस्ट्री से गायब रही। इसी साल आई उनकी फिल्म 'डियर माया' से उन्होंने कमबैक किया था। हालांकि, यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। 

खबरों की मानें तो करियर के शुरुआत में मिले स्टारडम को मनीषा कायम नहीं रख पाईं और कुछ फ्लॉप फिल्मों की वजह से वो तनाव में रहने लगीं। तनाव की वजह से मनीषा को ड्रग्स और शराब की लत लग गई। उनकी इस बुरी आदत की वजह से उन्हें फिल्में मिलना भी धीरे-धीरे कम हो गई। शराब और ड्रग्स की वजह से उनकी सेहत भी खराब हो गई थी।

बता दें कि मनीषा ने 1991 में आई फिल्म 'सौदागर' से डेब्यू किया था। इस फिल्म वह दो लीजेंड कलाकार दिलीप कुमार और राज कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आईं थीं। फिल्म में उनके साथ विवेक मुशरान थे। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। पहली ही फिल्म ने मनीषा को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।