बर्थडे पार्टी में रेखा ने अनोखे अंदाज में मनीषा को दिया आशीर्वाद, ये स्टार्स भी आए नजर

8/17/2018 11:22:53 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने कल अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने अपने बेहद करीबी लोगों को शामिल किया। पार्टी में फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा,  रेखा, उषा काकड़े, फैशन ड‍िजाइनर मनीष मल्होत्रा जैसे सितारे शामिल हुए।

 

 

इस दौरान रेखा व्हाइट कलर सूट पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पार्टी में रेखा ने मनीषा के सिर पर अनोखे अंदाज में हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। 

 

 

फिल्मों की बात करें तो मनीषा ने फिल्म 'संजू' में नरगिस दत्त का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह संजय दत्त के साथ 10 साल बाद पर्दे पर साथ में दिखेंगे। दोनों फिल्म 'प्रस्थानम' में नजर आएंगे।

 

 

संजय अपने होम बैनर को 7 साल बाद फिर से खड़ा करने की कोशिश में हैं और इसकी शुरूआत 2010 की तेलुगू हिट फिल्म 'प्रस्थानम' के हिंदी रीमेक से कर रहे हैं। मनीषा फिल्म में संजय की पत्नी के रोल में दिखेंगी। 
 

Neha