स्टार्स को आढ़े हाथ लेने के बाद सक्सेस बैश में भांजे संग दिखीं कंगना की क्यूट बॉन्डिंग

3/4/2019 1:43:30 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' ने बॉक्स अॉफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। इसी खुशी में रविवार रात मुंबई में फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई।

 

 

हांलाकि ये पार्टी 16 फरवरी को होनी थी, लेकिन पुलवामा आतंकी हमले के बाद बने माहौल को देखते हुए सक्सेस बैश को कैंसिल कर दिया गया। 

 


इस पार्टी में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने शिरकत की थी। वहीं कंगना इस पार्टी में अपने परिवार और भांजे पृथ्वीराज के साथ पहुंचीं। इस दौरान कंगना ने व्हाइट और ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी हुई थी।

 

 

उनका ये मराठी लुक उनपर काफी जच रहा था। वहीं फिल्म की झलकारी बाई यानी अंकिता लोखंडे भी ट्रैडिशनल अंदाज में पहुंची। 

 


बता दें कि कंगना की फिल्म मणिकर्णिका को रिलीज से पहले काफी विवादों का सामने करना पड़ा।

 

 

फिल्म के कई एक्टर्स और डायरेक्टर ने एक्ट्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला था। मगर इस जंग में उनकी बहन रंगोली चंदेल में हर मोड़ पर अपनी बहन का साथ दिया।

 


पार्टी हॉल में कंगना के रानी लक्ष्मीबाई लुक का स्टैच्यू भी रखा गया था। इस स्टैच्यू के साथ एक्ट्रेस ने फोटो पोज दिए।

 

Konika