मणिरत्नम के घर कमल हासन का बर्थडे सेलिब्रेशन, फैमिली संग एक्टर की दिखीं जबरदस्त बाॅन्डिंग

11/8/2022 2:57:46 PM

मुंबई: साउथ एक्टर कमल हासन ने 7 नवंबर को अपना 68वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर कमल हासन को परिवार, दोस्तों और फैंस से ढेर सारी शुभकामनाएं मिली। वहीं एक्ट्रेस और फिल्म निर्माता सुहासिनी ने अपने अंकल कमल हासन के बर्थडे पर पार्टी होस्ट की।

PunjabKesari

सुहासिनी ने अपने घर में हुई इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस पार्टी में सुहासिनी के पति और फिल्ममेकर मणिरत्मन में भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उनके परिवार के कुछ और सदस्य भी दिख रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि कमल 35 साल के बाद मणिरत्नम के साथ उनकी फिल्म में काम करने जा रहे हैं।अपने 68वें जन्मदिन की शाम उन्होंने ऐलान किया कि उनके करियर की 234वीं फिल्म मणिरत्नम के निर्देशन में बनेगी।

PunjabKesari

कमल और मणिरत्नम ने आखिरी बार 'नायकन' फिल्म में साथ काम किया था। ये फिल्म 1987 में रिलीज हुई थी। तमिल सिनेमा में इस फिल्म ने इतिहास रच दिया था।वहीं कमल और मणिरत्नम के करियर को इस फिल्म से उड़ान मिली।

PunjabKesari

काम की बात करें तो कमल हासन इन दिनों निर्देशक शंकर की फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग मे बिजी हैं। फिल्म से एक्टर का दमदार लुक भी सामने आ चुका है। वहीं मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन: 1' ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suhasini Hasan (@suhasinihasan)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suhasini Hasan (@suhasinihasan)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News