Viral news: क्या सच में बहू ऐश्वर्या है इस शख्स की मां, खबर पढ़कर यकीनन लगेगा झटका

1/3/2018 3:31:26 PM

नई दिल्ली:  बॉलीवुड में कब कौन सी खबर वायरल होने लगे पता नहीं चलता। हाल ही में ऐश्वर्या राय को लेकर एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। साल 2018 की शुरुआत ऐश्वर्या राय बच्चन से संबंधित एक खबर सामने आई है जिसे पढ़ कर जोर के झटके के साथ हंसी भी आएंगी। आंध्र प्रदेश के रहने वाले 27 वर्षीय एक शख्स ने हाल ही में ये दावा किया है कि ऐश्वर्या राय उनकी मां हैं।

 

 

 उन्होंने उसे लंदन में जन्म दिया है। सच में इस बार तो हद ही हो गई।  डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक आंध्र प्रदेश के रहने वाले संगीत कुमार ने ये दावा किया है कि मिस वर्ल्ड बनने से करीब 6 साल पहले ऐश्वर्या राय ने उन्हें जन्म दिया था।

 

उनका जन्म आईवीएफ के जरिए लंदन में हुआ था।  मैं करीब दो साल तक मुंबई में अपने दादी ब्रिंदा कृष्णराज राय के पास रहा। मेरे दादा कृष्णराज राय का निधन मार्च 2017 में हुआ है और मेरे अंकल का नाम आदित्य राय है।

 साथ ही संगीत ने ये भी दावा किया है कि उनकी मां यानि की ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन से अलग हो गई हैं।  संगीत के अनुसार, ऐश्वर्या ने 2017 में अभिषेक से शादी की थी और अब वो उनसे अलग हो गई हैं। मैं चाहता हूं कि मेरी मां मेरे साथ आकर मंगलुरू में रहें। मैं पहले ही 27 साल से उनसे अलग हूं।

हालांकि संगीत अभी तक अपने इस दावे को लेकर कोई ठोस सबूत तो सामने नहीं रख पाए हैं और न ही ऐश्वर्या या बच्चन परिवार की ओर से इस दावे पर कोई रिएक्शन आया है। लेकिन ऐसी खबर सून वह हील जरूर गए होंगे।