दिवंगत पति के बर्थडे पर इमोशनल हुईं मंदिरा बेदी-इस सूनेपन को कभी भरा नहीं जा सकता पर आशा है आप हमारे साथ हैं हमेशा की तरह''

8/15/2021 1:01:35 PM

मुंबई: एक्ट्रेस मंदिरा बेदी यूं तो कई मौकों पर दिवंगत पति राज कौशल को याद करती रहती हैं लेकिन 15 अगस्त के दिन ये दर्द और गहरा हो जाता है। दरअसल, 15 अगस्त को राज कौशल का बर्थडे होता है। ये पहली दफा होगा जब मंदिरा पति राज का बर्थडे नहीं मना पाएंगी।  ऐसे में मंदिरा इस दिन काफी काफी इमोशनल हुए मंदिरा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी दिल के ज्जबातों बयां किया।

PunjabKesari

पति की बर्थडे एनिवर्सरी पर मंदिरा ने राज संग बिताए खुशनुमा पल की तस्वीर शेयर की। तस्वीर में कपल सेल्फी लेता दिख रहा है। मंदिरा ने इस पोस्ट के साथ लिखा-'15 अगस्त: हमेशा एक उत्सव था।

 

 

 

स्वतंत्रता दिवस और राज के बर्थडे का...हैप्पी बर्थडे राजी .. हम आपको याद करते हैं और आशा करते हैं कि आप हमें देख रहे हैं और हमेशा की तरह आप हमारे पीछे खड़े रहेंगे। इस सूनेपन को कभी भरा नहीं जा सकता है। उम्मीद है कि आप एक बेहतर जगह पर होंगे। शांतिपूर्ण और प्यार से घिरे हुए।' इसके साथ मंदिरा ने टूटे हुए दिल बनाए हैं। 

PunjabKesari

मंदिरा की इस पोस्ट पर फैंस और स्टार्स ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। वह मंदिरा को स्ट्राॅन्ग रहने की हिम्मत दे रहे हैं। बता दें कि मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून को 49 साल की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया था। पति के निधन से मंदिरा बेदी पूरी तरह से टूट गई थीं। दोस्तों और इंडस्ट्री के साथियों ने सोशल मीडिया पर राज कौशल के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया और संवेदना व्यक्त की थी। वहीं अब पति राज कौशल की मृत्यु के लगभग डेढ महीने बाद पहली बार मंदिरा ने काम पर लौट आईं हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News