मंदिरा ने मौनी रॉय की शादी से शेयर की अनदेखी तस्वीरें, दुल्हन बनी बेस्ट फ्रेंड के साथ एक्ट्रेस ने यूं दिए पोज

2/3/2022 1:12:53 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ 27 जनवरी को गोवा में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधी। एक्ट्रेस की शादी में उनकी बेस्ट फ्रेंड मंदिरा बेदी ने भी खूब एंजॉय किया। हाल ही में उन्होंने अपनी बेस्टी की शादी से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

मंदिरा ने मौनी की हल्दी सेरेमनी से लेकर उनकी शादी तक की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें दोनों सहेलियां एक साथ जबरदस्त पोज देती दिख रही हैं।

दोनों के चेहरे खुशी से चमक रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मंदिरा ने कैप्शन में लिखा- ''यहां आप देख रहे हैं, मेरे प्यारे और प्यारे दोस्त .. अंदर और बाहर से सुंदर। लव यू सोम!'' 


View this post on Instagram

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

इससे पहले मंदिरा बेदी ने मौनी की हल्दी सेरेमनी से एक अपना वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो येलो एंड ग्रे ड्रेस में झूमकर डांस करती नजर आई थी। फैंस को एक्ट्रेस का ये अंदाज खूब पसंद आया था।

 

View this post on Instagram

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

Content Writer

suman prajapati