50 की मंदिरा ने रेड बिकिनी में लगाया बोल्डनेस का तड़का, समंदर में पोज देते हुए फ्लॉन्ट किया परफेक्ट फिगर

5/12/2022 11:32:51 AM

मुंबई. एक्ट्रेस मंदिरा बेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बिकिनी लुक में अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जो आग लगा रही हैं। 


लुक की बात करें तो मंदिरा रेड बिकिनी में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने सिर पर रेड स्कार्फ बांधा हुआ है। शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में मंदिरा बेहद बोल्ड लग रही है। एक्ट्रेस समंदर में खड़े होकर पोज दे रही है।

एक्ट्रेस 50 साल की उम्र में भी परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए मंदिरा ने लिखा- 'धूप, समुद्र, रेत और इन शानदार 4 दिनों ने मेरा पूरा सप्ताह और महीना शानदार बना दिया।'एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख कर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें मंदिरा अपनी फिटनेस का खूब ख्याल रखती है। एक्ट्रेस कभी अपनी एक्सरसाइज मिस नहीं करती है। काम की बात करें तो मंदिरा को आखिरी बार फिल्म 'साहो' में देखा गया था। फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर भी लीड रोल में थे।

Content Writer

Parminder Kaur