20 साल पहले एेसी दिखती थी हॉट मंदिरा बेदी, तस्वीरें देखकर लगेगा जोर का झटका

2/18/2018 3:03:22 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस और डिजाइनर मंदिरा बेदी अपनी फिटनेस और लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।

हाल ही में उन्होंने सोशल साइट पर अपने 20 साल पुराने लुक की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मंदिरा का लुक शांति सीरियल की याद दिला रहा है। 

इस तस्वीर को फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा है कि #saturdaystyle from 20years ago! 🤪 Jaane kahaan gaye woh din!! बेशक वक्त आगे निकल गया हो लेकिन मंदिरा आज भी पहले की तरह खूबसूरत और फिट नजर आती हैं।

45 साल की उम्र की होने के बावजूद उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है।इस उम्र में भी जिस तरह एक्ट्रेस इंडस्ट्री की एब्स गर्ल बनकर उभरी हैं।

मंदिरा द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं तस्वीरों में उनके एब्स और फिटनेस वाकई हैरान करती है। लोग उनकी तस्वीरों को काफी पसंद और लाइक करते हैँ। 

बता दें कि 1994 में दूरदर्शन के शो शांति से मंदिरा को नई पहचान मिली थी। इसके बाद कई टीवी शो में नजर आईं लेकिन जल्द मंदिरा ने टीवी जगत से दूरी बना ली। वह 2003 में क्रिकेट वर्ल्ड कप होस्ट करती हुई नजर आईं।