क्योंकि हर एक फ्रेंड कमीना होता है..दोस्त के बर्थडे पर मंदिरा बेदी ने शेयर की ऐसी तस्वीर, देखकर हो जाएंगे लोटपोट

5/4/2022 2:01:35 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मंदिरा बेदी बॉलीवुड की खूबसूरत और मजबूत एक्ट्रेस में से एक हैं। खुद के गम छिपाकर दूसरों के चेहरे पर खुशी लाना मंदिरा अच्छे से जानती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दोस्त आदि के बर्थडे पर खूबसूरत पोस्ट शेयर किया, जो न सिर्फ उनके फ्रेंड का ही दिन बना रहा है, बल्कि फैंस के लिए भी हंसी ला रहा है।



मंदिरा बेदी ने इंस्टाग्राम पर दोस्त के साथ दो तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ''बर्थडे मुबारक हो आदि। यह तस्वीर यह सब कहती है। तुम्हारा मुझसे क्या मतलब है। हम एक दूसरे को कब से जानते हैं। हमारा समीकरण क्या है। और मुझे आप पर कितना भरोसा है (#covidtimes में ऐसा करने के लिए) #sumsitup ️❤️ और अधिक खुशी, प्यार और सफलता आपको मिले। लव यू, 17 साल की उम्र से मेरे सबसे प्यारे दोस्त! @adimots'' 


तस्वीरों की बात करें तो मंदिरा द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर काफी फनी है, जिसमें वह अपने दोस्त की नाक में ऊंगली घुसाए नजर आ रही हैं। इस दौरान आदि के चेहरे का रिएक्शन देखने लायक है। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों पूल में चिल करते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं।  फैंस मंदिरा के इस पोस्ट पर अपने खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)


बता दें, साल 2021 में मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन हो गया था। पति को खोने से एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गई थीं। हालांकि, कुछ समय बाद ही मंदिरा अपने बच्चों और परिवार के लिए मजबूती से जिंदगी में आगे बढ़ी और आज वह फैंस के लिए एक मिसाल के तौर पर जानी जाती हैं। 


 

Content Writer

suman prajapati