एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, दिल का दौरा पड़ने से गई जान

6/30/2021 9:52:51 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का आज सुबह निधन हो गया है। उनके निधन से उनके परिवार ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगा है। 

 


पारिवारिक सूत्रों की माने तो मंदिरा के पति का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। उनके निधन से उनका हंसता खेलता परिवार गम में डूब गया है। वह अपने पीछे पत्नी मंदिरा, एक बेटा (वीर कौशल) और बेटी (तारा बेदी कौशल) को छोड़ गए हैं।

 

बता दें, राज कौशल ने अपने करियर में 'प्यार में कभी कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' जैसी तीन फिल्मों का निर्देशन किया था।  


मंदिरा बेदी और राज कौशल की पहली मुलाकात 1966 में मुकुल आनंद के घर हुई थी। मंदिरा वहां ऑडिशन देने पहुंची थीं और राज, मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे। यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। कुछ सालों बाद मंदिरा ने   (14 फरवरी 1999) राज कौशल संग शादी रचाई थी।
 

Content Writer

suman prajapati