दोस्ती के नाम एक शाम: साड़ी लुक कैरी कर पति सूरज संग पार्टी करने पहुंची मौनी, शाॅर्ट ड्रेस में मंदिरा ने दिखाया बोल्ड अंदाज

2/5/2022 2:44:59 PM

मुंबई: दुनिया में दोस्ती से बढ़कर दूसरा कोई रिश्ता नहीं होता है। वो कहते हैं ना कि वो हम अपना परिवार और रिश्तेदार तो नहीं चुन सकते हैं लेकिन हमारे दोस्त हमारा वो परिवार हैं, जिन्हें हम खुद चुनते हैं।  एक बार आपके खून के रिश्ते आपका साथ छोड़ सकते हैं लेकिन दोस्त शायद ही कभी आपका साथ छोड़े। बाॅलीवुड में कभी स्टार्स के बीच ऐसी दोस्ती देखी गई हैं। इस लिस्ट में मंदिरा बेदी और एक्ट्रेस मौनी राॅय का नाम भी शामिल हैं। मंदिरा और मौनी काफी अच्छी दोस्त हैं। अक्सर दोनों को एक साथ मस्ती करते देखा गया है।

PunjabKesari

वहीं मौनी राॅय की शादी में भी मंदिरा ने अपना गम भुलाकर उनकी खुशियों में हिस्सा लिया था और जमकर धमाल मचाया। शादी के बाद मंदिरा बेदी ने बेस्ट फ्रेंड मौनी और उनके पति सूरज  नांबियार के लिए खास पार्टी होस्ट की। इस पार्टी की तस्वीरें मौनी ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर कर उन्होंने दोस्त के लिए खास मैसेज भी लिखा।

PunjabKesari

इस लेटेस्ट तस्वीरों में मंदिरा बेदी नई नवेली दुल्हन मौनी रॉय और उनके पति सूरज के संग पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर में ये तीनों सीढ़ियों पर बैठे हुए हैं। लुक की बात करें तो मंदिरा ब्लैक कलर की शाॅर्ट ड्रेस में बेहद बोल्ड लग रही हैं।

PunjabKesari

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बूट्स पहने हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा करने के लिए लाइट मेकअप भी किया हुआ है। वहीं मौनी साड़ी लुक में दिखीं। ये कहना गलत नहीं होगा कि मंदिरा इतनी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं कि मौनी से ज्यादा उनपर फैंस की नजर अटक रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

मौनी ने इस मौके की तस्वीरें शेयर कर लिखा-'मेरे दोस्त मेरी लाइफ का खजाना हैं।फ्रेंड्स वफादार होते हैं और जब आप उदास होते हैं तो वे आपको हमेशा हंसाते हैं, वे आपको गलतियां करने से रोकते समय घबराते नहीं हैं। वे हमेशा आपकी बेहतरी चाहते हैं। मैं अपने फ्रेंड्स से प्यार करती हूं। ये तलाशना आसान नहीं था लेकिन अब तो जीवन भर का साथ है। माई डियरेस्ट M , हमें अपने घर बुलाने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया, हम हंसे, रोए, खाए ,मस्ती की और डांस किया।मौनी रॉय के इस पोस्ट पर मंदिरा बेदी इमोशनल हो गईं और कमेंट सेक्शन में कहा ‘लव यू सो मच'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

एक्ट्रेस और टीवी होस्ट मंदिरा बेदी के लिए साल 2021 बेहद दुखद रहा। उनके हस्बैंड राज कौशल का निधन हो गया और अपने दोनों बच्चों को अकेले पाल रही हैं। लेकिन मंदिरा अपने गम को भूल आगे बढ़ रही हैं जो काबिले तारीफ है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

बता दें कि मौनी ने 27 जनवरी को सूरज  नांबियार संग शादी रचाई थी। मौनी ने बंगाली और साउथ इंडियन स्टाइल दोनों तरह के रीति-रिवाजों से शादी की। इस शादी में परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News