पति राज कौशल के निधन के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट हुईं मंदिरा बेदी, मां संग इस अंदाज में आईं नजर

7/11/2021 2:14:54 PM

मुंबई: एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल के अचानक दुनिया को अलविदा कहने से हर कोई सदमे में था। लेकिन जिसकी लाइफ पूरी तरह से बिखर गई वह मंदिरा बेदी थी। पति के निधन से मंदिरा काफी टूट गई हैं लेकिन अपने बच्चों के लिए एक्ट्रेस अपनी लाइफ को धीरे-धीरे फिर संभालने की कोशिश कर रही हैं, जिसका सबूत उनकी वायरल हो रही तस्वीरें हैं।

दरअसल, रविवार सुबह मंदिरा को अपनी मां के साथ मुंबई के बांद्रा एरिया में वॉक करते देखा गया। पति राज कौशल के निधन के बाद ये पहली बार है जब मंदिरा को पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट किया गया है। इस दौरान मंदिरा ब्लैक स्पैगिटी टाॅप और ग्रे स्किनफिट जैगिंग में नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में मंदिरा के चेहरे पर पति के जाने का गम साफ झलक रहा है। मंदिरा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

इससे पहले मंदिरा बेदी सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई थीं। उन्होंने पति राज कौशल संग कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद किया था। मंदिरा ने पति के निधन के 4 दिन बाद इंस्टाग्राम पर डीपी भी बदली थी। उन्होंने ब्लैक कलर की डीपी लगाई। इससे पहले उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीर  लगी थी।


बता दें कि राज कौशल का 30 जून 2021 को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था।  रविवार को ही अपने कुछ दोस्तों संग पार्टी की थी जिसमें वह बेहद खुश दिखाई दे रहे थे। 1999 में मंदिरा और राज कौशल ने शादी की थी। राज कौशल के परिवार में पत्नी मंदिरा बेदी के अलावा बेटा वीर और बेटी तारा हैं।

Content Writer

Smita Sharma