पति राज कौशल के निधन के बाद पूरी तरह बिखर गईं मंदिरा बेदी,  एक्ट्रेस ने आधी रात  शेयर किया इमोशनल पोस्ट

7/14/2021 8:52:19 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 49 साल की उम्र में हार्ट अटैक से अचानक निधन के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है।राज कौशल के अंतिम संस्कार और प्रेयर मीट के दौरान मंदिरा फूट फूटकर रोती हुई नजर आई थीं लेकिन फिर भी दुखद घड़ी में मंदिरा ने हिम्मत नहीं हारी और खुद को संभालते हुए अपने परिवार को मजबूती से संभाला।

इसी बीच मंदिरा ने मंगलवार की रात एक पोस्ट शेयर किया जो ये बयां करता है कि एक्ट्रेस चाहे परिवार और दुनिया के सामने कितनी भी स्ट्राॅन्ग क्यों ना हो पर अपने जीवन साथी के यूं चले जाने अंदर से टूट गई हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

 

 

देर रात मंदिरा एक ब्राउन पेपर की तस्वीर पोस्ट की जिसपर राजी लिखा था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मंदिरा ने लिखा- मिस यू राजी, साथ ही मंदिरा ने टूटे दिल वाले इमोजी भी शेयर किया था। मंदिरा का यह पोस्ट बहुत ही भावुक करने वाला है।इसे देखकर पता चलता है कि पति के जाने का गम मंदिरा बेदी को अंदर से खा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

इस पोस्ट से पहले भी मंदिरा ने पति राज कौशल के साथ बिताए अपने यादगार लम्हों को शेयर किया था। दोनों उन तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रहे थे। बता दें कि मंदिरा बेदी ने साल 1999 में फिल्ममेकर राज कौशल से शादी की थी।

शादी के कई सालों बाद उनकी जिंदगी में बेटा वीर आया जो अब दस साल का हो गया है।कुछ साल पहले मंदिरा और राज ने एक बच्ची को गोद लिया था, जिसका नाम तारा है और तारा अब चार साल की हो गई है।

राज कौशल की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक कॉपी राइटर के तौर पर की थी। वह एक राइटर होने के साथ-साथ निर्देशक भी थे। उन्होंने कई फिल्में बनाईं जिनमें 'माई ब्रदर निखिल', 'प्यार में कभी-कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' जैसी फिल्में शामिल हैं।

Content Writer

Smita Sharma