रुढ़िवादी सोच को पछाड़ मंदिरा बेदी ने उठाई पति राज की अर्थी, फोटोज देख इमोशनल हो रहे फैंस

7/1/2021 4:41:55 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून को हार्ट अटैक से निधन हो गया। राज की मौत से मंदिरा को बहुत बड़ा झटका लगा। मंदिरा राज की मौत से टूट कर बिखर गई। एक्ट्रेस ने अपने प्यार को हमेशा के लिए खो दिया। मंदिरा और बच्चों के लिए ये बहुत मुश्किल की घड़ी है। जिससे उभरना बहुत मुश्किल है। राज की अंतिम विदाई में कई स्टार्स शामिल हुए। राज की अंतिम विदाई की तस्वीरें सामने आई हैं।


तस्वीरों में मंदिरा पति की अर्थी को उठाती नजर आई। जिस समय राज को संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था एक्ट्रेस फूट-फूटकर रो रही थी। जिस एम्बुलेंस में राज को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था मंदिरा उसमें बैठ कर बहुत रो रही थी। तस्वीरें और वीडियोज मंदिरा के दर्द को बयान कर रहे हैं। पति राज का यूं चले जाना मंदिरा को न भूलने वाला दर्द दे गया। मंदिरा की दर्द भरी तस्वीरें लोगों का दिल चीर गई।


बता दें कहा जाता है कि महिला संस्कार नहीं कर सकती है। यह सोच सदियों से चली आ रही है। किसी की भी मौत हो जाए पुरुष ही अंतिम संस्कार ही हर क्रिया करते हैं, लेकिन मंदिरा बेदी ने इस सोच और परंपरा को तोड़ा। मंदिरा टूट गई लेकिन एक्ट्रेस ने खुद को संभाला और पति की अंतिम क्रिया करती नजर आईं। सभी ने रूढ़िवादी सोच और परंपरा को तोड़ने के लिए मंदिरा बेदी का तारीफ की। मंदिरा हमेशा से ही स्ट्रॉन्ग रही है। हर मुश्किल का एक्ट्रेस ने डट कर सामना किया है।

Content Writer

Parminder Kaur