स्टाइलिश अंदाज में स्पाॅट हुईं मंदाना करीमी, तस्वीरों में दिखा टशन

6/29/2019 11:45:26 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और रियालिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आ चुकीं मंदाना करीमी अक्सर अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं।

हाल ही में मंदाना को एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान मंदाना व्हाइट ट्राउजरऔर ब्लैक क्राॅप हुडी में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।

इसके साथ उन्होंने  शेड्स और साइड बैग कैरी किया था, जो उनके लुक को परफैक्ट बना रहा है। इस दौरान मंदाना ने रेड स्नीकर्स कैरी किए हैं।

पैपराजी पर नजर पड़ते हुए मंदाना ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। उनका स्टनिंग लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मंदाना ने 2015 में आई फिल्म 'रॉय' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल थे। इसके अलावा वह कई सीरियल्ज में काम कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने 2016 में 'क्या कूल हैं हम' सीरीज की तीसरी फिल्म  'क्या कूल हैं हम 3' में अपनी बोल्डनेस से सबको दीवाना बना दिया।

Smita Sharma