मंदना करीमी ने नशे में धुत्त होकर शेयर की वीडियो, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

7/18/2018 3:24:39 PM

मुंबई: मॉडल और एक्ट्रेस मंदना करीमी ने हाल ही में इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह हाथ में सिगरेट पकड़े हुए नाचती हुई नजर आ रही हैं। ये वीडियो एक पार्टी का है। फैंस को मंदना का यह अवतार कुछ ज्यादा पसंद नहीं आया और वह उन्हें सोशल मीडिया पर ही खरी-खरी सुनाने लगे। इन्ही में से एक शख्स ने लिखा है, 'कोशिश कीजीए की सिगरेट के साथ तस्वीर या वीडियो पोस्ट ना करें। यह सहीं मैसेज नहीं देता।'

 

 

एक और शख्स ने लिखा, 'आपको कई लोग फॉलो करते हैं। हालांकि कई लोगों ने इस वीडियो को लेकर मंदना का सपोर्ट भी किया है। लोगों ने लिखा है कि मंदना बालिग हैं और सिगरेट पीना या ना पीना यह तय करना उनका काम है।' एक यूजर ने दुखी होकर लिखा कि आप मेरी पसंदीदा हैं लेकिन मुझे लगता है आज कल आप डिप्रेशन की शिकार हैं। एक महिला यूजर ने लिखा, ‘आपके हाथों में सिगरेट हैं क्या आपको मालूम है कि यह वीडियो हजारों लड़कियां देख रही हैं।’ बता दें कि मंदना करीमी ‘भाग जॉनी’, ‘मैं और चार्ल्स’, ‘क्या कूल हैं हम-3’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News