बुर्का पहन मंदाना करीमी ने किया डांस, भड़के यूजर्स बोले- ''हिजाब की तो इज्जत रख बेशर्म''

6/18/2022 11:40:18 AM

मुंबई. एक्ट्रेस मंदाना करीमी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग भड़क गए हैं और  एक्ट्रेस को खूब ट्रोल कर रहे हैं।

PunjabKesari
वीडियो में मंदाना करीमी शॉपिंग मॉल में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने बुर्का पहना हुआ है। एक्ट्रेस शॉपिंग करते-करते अचानक डांस करने लगती है। मंदाना खूब कमर मटका-मटका कर नाच रही है। आखिरी में एक्ट्रेस अपने चेहरे से पर्दा भी हटाती हैं। एक्ट्रेस के इस डांस वीडियो को देखकर लोग भड़के गए हैं और कमेंट कर नाराजगी जता रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Manizhe karimi (@mandanakarimi)

एक यूजर ने लिखा- 'इस तरह से हिजाब का मजाक मत उड़ाओ। ऐसा कुछ करने से पहले एक बार सोचो।'

PunjabKesari

दूसरे यूजर ने लिखा- बुर्के की तो इज्जत रख बेशर्म।

PunjabKesari

एक अन्य यूजर ने लिखा- मजाक बना रही है बुर्के का कमीनी औरत।

PunjabKesari
काम की बात करें तो मंदाना हाल ही में कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' में नजर आई थीं। शो में एक्ट्रेस ने ऐसे-ऐसे खुलासे किए थे कि लोग हैरान रह गए थे। इसके अलावा एक्ट्रेस 'बिग बॉस 9' में भी नजर आई थी और 2 रनरअप रही थी। इसके अलावा मंदाना ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। 


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News