कर्नाटक में रहने वाला ये शख्स रोजाना खाता है 3 किलो मिट्टी, देखें तस्वीरें

9/22/2018 4:32:34 PM

मुंबई: दुनिया में बहुत-सी चीजें हैं जो हम इंसान खाते हैं। वहीं दुनिया में कुछ एेसी भी चीजें हैं जिन्हें लोग खाते हैं लेकिन जब कोई उन चीजों के बारे में सुनता है तो यकीन नहीं कर पाता। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर रोज  ईंट, कंकड और मिट्टी खाने से खुद को रोक नहीं पाता।

 

 

यह आदमी कर्नाटक के पिकीरप्पा हुनगुंडी हैं जो कि दस साल की उम्र में ये सब खा रहा है। पिकीरप्पा ने सबसे पहले मलबा खाना शुरू किया था जो कि बेहद अजीब आदत थी। इसके बाद वह दीवारें चाटने लगे। हालांकि उनके शरीर पर इसका कोई बुरा प्रभाव कभी नहीं पड़ा।

 

पिकीरप्पा की मलबा खाने की इस आदत को पाइका डिस्ऑरर्डर के नाम से जाना जाता है जो कि बहुत ही रेयर होती है। इस कंडीशन में मरीज को बिना पौष्टिक आहर के अन्य चीजें खानें की आदत होती है।

 

इसमें सबसे हैरानी की बात यह है कि पिकीरप्पा के दांतों पर कोई असर नहीं होता। यहां तक कि वह अब कितना भी हार्ड पत्थर होगा उसे भी खा सकते हैं। इन सब चीजों में रेत, ईंट और पत्थर खाना पिकीरप्पा को सबसे ज्यादा पसंद हैं। 


बता दें कि पिकीरप्पा ने इस आदत को अब अपना टैलेंट बना लिया है। वह आस- पास के गांवों में जाकर ये सब खाकर लोगों को दिखाते हैं और पैसे कमाते हैं।

 

Neha