बंदूक-चाकू लेकर ग्रैंड मस्ती फेम एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी के घर में घुसा शख्स, हाथापाई में पिता घायल

5/26/2021 9:25:00 AM

मुंबई: 'ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी के पिता मनोहर कुलकर्णी पर हाल ही में एक अजय शेगटे नाम के व्यक्ति घर में घुसकर चाकू से हमला किया। इस हाथापाई में सोनाली के पापा मनोहर कुलकर्णी घायल हो गए हैं। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। आरोपी अजय शेगटे सुबह करीब सात बजे अचानक उनके दरवाजे पर आ गया था।

उस वक्त सोनाली के माता-पिता घर पर थे. सोनाली के पिता ने अजय को रोकने की कोशिश की लेकिन अजय ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था. इस हाथापाई में 63 वर्षीय मनोहर कुलकर्णी को मामूली चोट आई हैं। कुलकर्णी ने चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।अब पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


आरोपी है सोनाली का फैन

 

इस हमले की जानकारी जैसे ही कुलकर्णी की बिल्डिंग के पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने अजय को पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उन्होंने अजय को गिरफ्तार कर लिया। अजय का कहना है कि वह सोनाली कुलकर्णी का फैन है। निगडी पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

बता दें कि सोनाली मराठी फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'नटरंग' में भी कैममियो किया था। सोनाली 'ग्रैंड मस्ती' और 'सिंघम रिटर्न्स' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो  सोनाली कुलकर्णी ने पिछले हफ्ते कुणाल बेनोडेकर के साथ शादी की थी। दोनों ने दुबई में शादी रचाई। फरवरी 2020 में सोनाली कुलकर्णी और कुणाल बेनोडेकर की सगाई हो गई थी।


 

Content Writer

Smita Sharma