ममूटी की मां और दुलकर सलमान की दादी इस्माइल फातिमा का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

4/21/2023 4:22:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मलयाली एक्टर ममूटी की मां फातिमा इस्माइल का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। ममूटी की मां और दुलकर सलमान की दादी ने शुक्रवार तड़के एक निजी अस्पताल में जीवन की अंतिम सांस ली। फातिम के निधन के बाद उनके करीबी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं। शशि थरूर ने भी ट्वीट उन्हें उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

 


शशि थरूर ने ममूटी की मां को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट में लिखा, 'मैंने आज ममूटी से बात की और उनके माताजी के निधन पर दुख जताया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और इस क्षति से उबरने के लिए परिवार को शक्ति दें।' 

 

ममूटी की मां फातिमा काफी लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थी और लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। फातिमा का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। 


बता दें, सुपरस्टार ममूटी को हाल ही में मलयालम साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म में देखा गया था, जिसका निर्देशन निशान बशीर ने किया था। वहीं, फिल्म में आसिफ अली ने विलेन की भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ का व्यापार किया था। वहीं, ममूटी के बेटे और एक्टर दुलकर सलमान भी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। 

Content Writer

suman prajapati