डिलिवरी के चंद दिनों पहले बिपाशा बसु ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, टाई-डाई ड्रेस में Mama-To-Be एक्ट्रेस ने फ्लाॅन्ट किया बड़ा सा बेबी बंप

10/4/2022 8:45:16 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इस समय सातवें आसमान पर हैं। हों भी क्यों ना आखिरकार लंबे इंतजार के बाद उनके घर नन्हें बच्चे की किलकारी जो गूंजने वाली हैं। बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भले ही प्रेग्नेंसी जर्नी कठिन थी लेकिन बिपाशा अपने ट्राइमेस्टर के हर पल का आनंद ले रही हैं।

 इन दिनों प्रेग्नेंसी लाइफ एंजाॅय कर ही बिपाशा आए दिन बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में बिपाशा ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए एडॉर्बले तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें उनके पति करण ने क्लिक किया था।

तस्वीरों में बिपाशा येलो कलर की टाई-डाई ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने रेड लिपस्टिक से लुक को पूरा किया है। घुंघराले बालों में वह हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वह सोफे पर लेट अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं।

तस्वीरें पोस्ट कर बिपाशा ने कैप्शन लिखा- लव योर सेल्फ। इसके साथ ही बताया कि तस्वीरें उनके हबी ने क्लिक की हैं। बिपाशा की इन तस्वीरों को उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों पर उनके कई सारे फैन्स ने दिल वाली इमोजी के साथ कमेंट भी कर रहे हैं।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात 2015 में आई हॉरर फिल्म अलोन’ के सेट पर हुई थी। करीबन एक साल डेट करने के बाद बिपाशा ने अप्रैल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। एक्ट्रेस ने इसी साल अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थीं। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद से ही एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें शेयर करती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

 

Content Writer

Smita Sharma