मल्लिका शेरावत ने बताई फिल्मी दुनिया के पीछे की हकीकत, बोलीं- ''अगर हीरो तीन बजे भी घर बुलाए तो जाना होगा, नहीं तो फिल्म से बाहर''

8/2/2022 1:49:28 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने फिल्म 'मर्डर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'द मिथ', 'हिस्स', 'पॉलिटिक्स ऑफ लव' जैसी फिल्म में नजर आई। इसके बाद एक्ट्रेस गायब हो गई। अब एक बार फिर मल्लिका ने फिल्म 'आरके/आरके' से वापसी की है। हाल ही में मल्लिका फिल्म इंडस्ट्री की चमकीली दुनिया के पीछे की हकीकत से पर्दा उठाती नजर आई। 


मल्लिका ने कहा- 'यहां यह बेहद साधारण चीज है। वे सिर्फ उन अदाकाराओं को पसंद करते हैं, जिन्हें वो कंट्रोल कर सकते हैं और जो उनके साथ समझौता करने को राजी होती हैं।। मैं उनमें से नहीं हूं। मेरा ऐसा व्यक्तित्व नहीं है।'


मल्लिका ने आगे कहा- ' कुछ भी। वह कहेंगे बैठो, खड़ी हो जाओ। इतना ही नहीं, अगर हीरो आपको सुबह के तीन बजे कॉल करके घर बुलाता है तो आपको जाना होगा। अगर आप उस सर्कल में हैं और वे फिल्म कर रहे हैं। अगर आप नहीं जाते तो फिल्म से बाहर हो सकते हैं। उनके साथ सभी ए लिस्टर एक्टर्स ने काम करने से इनकार कर दिया, क्योंकि वह समझौता करने को तैयार नहीं थीं। उन्होंने इंडस्ट्री में अब तक जितना काम किया है, वह उससे खुश हैं और संतुष्ट हैं।' बता दें मल्लिका इससे पहले भी कई बार कास्टिंग काउच पर बात कर चुकी हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur