Pics: बांद्रा में स्पाॅट हुईं मल्लिका शेरावत, मीडिया को देख यूं दिए पोज

7/4/2020 1:39:18 PM

मुंबई: एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को देख कोई नहीं कह सकता कि वह 43 साल की हैं। इस उम्र में भी उन्होंने अपने आपको अच्छे से मंटेन करके रखा है। हाल ही में मल्लिका मुंबई के बांद्रा अर्थ कैफे के बाहर स्पॉट हुई। इस दौरान वह येलो कलर की ड्रेस में खूबसूरत दिखीं। लाइट मेकअप, ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने रेड कलर का पर्स कैरी किया था। इस दौरान मल्लिका ने अपनी सेफ्टी का ध्यान रखते हुए चेहरे पर मास्क लगाया था। मीडिया पर नजर पड़ते ही उन्होंने नमस्ते किया। इसके साथ ही स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। देखिए मल्लिका शेरावत की तस्वीरें... 

 

 

 

Smita Sharma