सिनेमा जगत से आई एक और बुरी खबर, मलयालम एक्टर सबरी नाथ का 43 की उम्र में निधन

9/18/2020 12:22:23 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  बीते कई दिनों से मनोरंजन जगत से बुरी खबरे सामने आ रहा है। आज सुबह ही फिल्म इंडस्ट्री की फेमस फेमस डिजाइनर शरबरी दत्ता के निधन की खबर सामने आई। वहीं अब मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर सबरी नाथ का निधन हो गया है। उनके निधन के बाद सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।


सबरी नाथ का निधन अचानक कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। सबरी अभी महज 43 साल के थे। रिपोर्ट्स की मानें तो सबरी नाथ बैडमिंटन खेल रहे थे। अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें पास के ही त्रिवेंद्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। 


सबरीनाथ के अचानक निधन उनके फैंस काफी हैरान और दुखी हो रहे है। फैंस और स्टार्स उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

suman prajapati