नहीं रहे मलयालम संगीत निर्देशक के जे जॉय, 77 की उम्र में ली अंतिम सांस

1/15/2024 3:25:51 PM

मुंबई: म्यूजिक इंडस्ट्री से हाल ही में एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि  मशहूर मलयालम संगीत निर्देशक के जे जॉय इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को चेन्नई स्थित अपने आवास पर जॉय ने 77 की उम्र में अंतिम सांस ली। जॉय काफी वक्त से बीमार चल रहे थे और बिस्तर पर थे। संगीत निर्देशक का अंतिम संस्कार बुधवार को चेन्नई में होगा। जॉय का जाना मलयालम संगीत की दुनिया के लिए बड़ी क्षति है। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

 

उन्होंने 1975 में मलयालम सिनेमा में अपनी शुरुआत की और तब से वे कई गानों के निर्माता रहे, जो संगीत के दीवानों के बीच खूब पसंद किए गए। मलयालम संगीत की दुनिया में उन्हें पहले 'टेक्नो म्यूजिशियन' के रूप में जाना गया। उन्होंने 1970 के दशक में की-बोर्ड जैसे संगीत उपकरणों का इस्तेमाल किया। 

 

 

Content Writer

Smita Sharma