निर्देशक सिवन का दिल का दौरा पड़ने से निधन, बेटा बोला-हर चीज के लिए शुक्रिया पापा

6/25/2021 8:57:24 AM

मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमेटोग्राफर और निर्देशक सिवन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।  सिवन की गुरुवार को मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। सिवन ने 89 की उम्र में  तिरुवनंतपुरम में अपने घर पर आखिरी सांस ली।

PunjabKesari

फिल्मकार संगीत सिवन, संतोष सिवन और संजीव सिवन उनके पुत्र हैं। संगीत सिवन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर पिता के निधन की जानकारी दी।

 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'हर चीज के लिए शुक्रिया पापा, आपके बिना दुनिया को सोचना काफी मुश्किल है, लेकिन जो आपने रास्ता दिखाया है, हम उसपर चलते रहेंगे।'

PunjabKesari


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिवन केरल के पहले प्रेस फोटोग्राफर थे। काम की बात करें तो उन्होंने 1991 में आई  फिल्म अभयम का  निर्देशन किया था, जिसे सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।


 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News