इंडस्ट्री से आईं एक बुरी खबर: मलयालम एक्‍टर रिजाबावा का निधन, 55 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

9/14/2021 8:58:26 AM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। सिद्धार्थ शुक्ला, अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया के बाद अब एक और स्टार दुनिया को अलविदा कह गए हैं। लोकप्रिय मलयालम एक्टर रिजाबावा का सोमवार दोपहर निधन हो गया। उन्बोंने कोच्चि में 55 की उम्र में अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से बीमार थे और एक निजी अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से साउथ सिनेमा में शोक की लहर है जबकि उनके फैंस स्‍तब्‍ध हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्‍स और उनके फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

रिजाबावा के निधन पर एक्‍टर पृथ्वीराज सुकुमारन, सुरेश गोपी सहित कई हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से दुख व्यक्त किया है। एक्टर पृथ्वीराज ने लिखा-'रेस्ट इन पीस!' 


रिजाबाव तकरीबन तीन दशक से काम कर रहे हैं। रिजाबाव तकरीबन ने करियर में 120 से अधिक फिल्में उन्‍होंने की थीं। रिजाबावा ने साल 1990 में डॉ पासुपति से अपने करियर की शुरुआत की थी। रिजाबावा ने भूमिका, कालरी, कबूलीवाला, सरोवरम सहित कई फिल्मों में काम किया।

उनकी सबसे लोकप्रिय फिल्म 'हरिहर नगर' हैं। इस फिल्म में उन्होंने जॉन होनाई की भूमिका अदा की थी। साल 2010 में उन्हें फिल्म कर्मयोगी के लिए सर्वश्रेष्ठ डबिंग एक्टर का पुरस्कार मिला था।इसके अलावा एक्टर ने नमम जपपीकुना विदु, शिवकमी जैसी कई फेमस टेलीविजन शोज में भी काम किश। रिजाबावा कई फिल्मों में निगेटिव किरदार यानि विलेन के रोल में नजर आए।

 

Content Writer

Smita Sharma