मलाइका ने बेटे को बताया अपनी ताकत और कमजोरी, बर्थडे पर शेयर किया फोटो कोलाज

11/9/2019 3:26:40 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। एक्टर अरबाज खान की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फ़िलहाल अपने पहले बच्चे अरहान खान की अरबाज़ के साथ मिलकर को- पेरेंटिंग कर रही हैं। एक्स कपल अपनी 18 साल की लंबी शादी को खत्म कर  2016 में अलग हो आगे थे। हालांकि, कपल अक्सर अपने बेटे अरहान के साथ स्पॉट होते रहते हैं। आज अहान 17 साल के हो गए हैं। दोनों एक्स स्टार कपल अरहान के साथ 2017 में मुंबई में जस्टिन बीबर के संगीत कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे।

बेटे के 17वें बर्थडे पर मलाइका ने एक इमोशनल पोस्ट की। उन्होंने अरहान की एक पुरानी और एक नई पिक्चर का कोलाज शेयर करते हुए उन्हें अपनी ताकत और कमजोरी बताया। 

एक्ट्रेस हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' सीज़न 4 में दिखाई दी, जहाँ उन्होंने कई चीजों के बारे सीक्रेट ओपन किए। 

एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। दोनों ने एक दूसरे के बर्थडे पर विश भी किया और अपने रिश्ते को इंस्टा पर ऑफिसियल भी कर दिया। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे के साथ एक फोटो पोस्ट किया था। जिसके बाद वह खूब ट्रोल हुई थीं। इससे पहले वह अपनी ड्रीम वैडिंग को लेकर भी चर्चा में आ चुकी थीं। 

Edited By

Akash sikarwar