एज डिफ्रेंस को लेकर ट्रोल करने वालों को मलाइका ने पढ़ाया पाठ, बोलीं-25 की उम्र में लाइफ खत्म नहीं हो जाती, 40 में भी प्यार...

1/14/2022 4:34:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। हालांकि कई बार दोनों अपने एज डिफ्रेंस को लेकर भी ट्रोल होते रहते है, लेकिन कपल ने कभी इसकी परवाह नहीं की। इन सबके बीच दोनों एक दूसरे के लिए प्यार भरा पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे वास्तव में एक-दूसरे के लिए बने हैं। दोनों ने आज सोशल मीडिया पर अपने जीवन को लेकर विचार शेयर किए हैं।


मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- "नहीं, क्या सच में। 40 की उम्र में अगर आपको प्यार मिलता है तो इस चीज को नॉर्मलाइज करें। 30 की उम्र में नई सपने देखने और नई चीजों की चाह रखने को लेकर नॉर्मलाइज करें। 50 की उम्र में आप अपने जीवन का उद्देश्य पा सकते हैं या ढूंढ सकते हैं, इस चीज को भी नॉर्मलाइज करें। लाइफ 25 की उम्र में खत्म नहीं हो जाती। इस तरह से एक्ट करना बंद करो और लाइफ में अपनी सोच को बड़ा करो।"


वहीं, बाद में अर्जुन कपूर ने भी इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। इस तरह दोनों ने साबित कर दिया कि उनके रिश्ते के बीच उम्र का कोई मैटर नहीं है। 

 


इससे पहले, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अलग हो गए हैं। इन सब खबरों के बाद  अर्जुन ने एक पोस्ट के जरिए ब्रेकअप की अफवाहों को खारिज किया था।

Content Writer

suman prajapati