अर्जुन कपूर को छोड़ बहन अमृता के साथ लंच पर पहुंची मलाइका, देखें अरोड़ा सिस्टर्स का स्टाइलिश लुक

1/28/2020 12:59:36 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा बी-टाउन की सबसे स्टाइलिश स्टार सिस्टर्स में से एक हैं। जहां मलाइका अक्सर स्टाइल स्टेटमेंट सेट करती हुई नजर आती हैं, वहीं बहिन अमृता अरोड़ा भी कम नहीं हैं। दोनों बहनें फिलहाल फिल्मों से दूर हैं।

अमृता बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों जैसे 'गोलमाल रिटर्न्स', 'मुझसे शादी करोगी', 'कम्बख्त इश्क' का हिस्सा रही हैं।

अमृता अपनी बड़ी बहन मलाइका की तरह ही फिटनेस फ्रीक हैं। 

हाल ही में मलाइका अरोड़ा मुंबई के रेस्टोरेंट में लंच डेट के लिए पहुंची। लेकिन इस बार उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की जगह ली हुई थी।

मलाइका और अमृता ने सिबलिंग गोल सेट किए, उन्होंने स्टाइलिश एंट्री की। दोनों एक्ट्रेस ने वोगुइश लुक में ड्रेसअप किया हुआ था। 

मलाइका ने स्काई ब्लू पैंट के साथ व्हाइट क्रॉप टॉप मैच किया। उन्होंने अपने बालों को एक बन में स्टाइल किया।

उन्होंने अपने लुक के साथ एक स्टाइलिश सनग्लासेस भी लगाए हुए थे। वहीं उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने प्रिंटेड ब्लेज़र के अंदर ब्लैक टी-शर्ट को डेनिम जींस से पेयर किया। इस ऑउटफिट को उन्होंने व्हाइट शूज के साथ पहना। 

Edited By

Akash sikarwar