तलाक के बाद पहली बार करीब दिखे मलाइका-अरबाज,एक्स दामाद के माथे को चूमती दिखीं मल्ला की मम्मी

8/16/2021 9:05:24 AM

मुंबई: भले ही मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की राहें अलग हो गई हैं। लेकिन आज भी ये कपल एक-दूसरे की फैमिली के साथ उतना ही करीब है जितना पहले था। जहां मलाइका को अक्सर देवर सोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेवा खान के साथ पार्टी करते देखा जाता है। वहीं अरबाज भी मलाइका की फैमिली के उतना ही करीब है। इसका सबूत हैं ये तस्वीरें जो रविवार शाम को एक रेस्टोरेंट के बाहर क्लिक की गईं।

रविवार शाम अरबाज खान और उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान  के साथ रविवार को लंच पर गए। फैमिली गेट-टुगेदर में मलाइका अरोड़ा के माता-पिता और बहन अमृता अरोड़ा और उनका बेटा रेयान भी शामिल हुआ।

लंच के लिए एकट्ठा हुए सभी काफी खुश नजर आए। मुंबई के पाॅपुलर रेस्ट्रॉन्ट में हुए इस फैमिली गेट-टुगेदर के दौरान की तस्वीरें इस समय चर्चा का विषय हैं। अरबाज

इस दौरान काफी कैजुअल लुक में दिखाई दिए और उन्होंने रुककर बेटे अरहान के साथ पोज दिए। इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग कमाल की लग रही थी। वहीं मलाइकाने ब्लैक स्कर्ट और वाइट पेंटेड टी-शर्ट के साथ रेड बूट पहन हुए थे।

इस दौरान जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वो था अरबाज का अपनी एक्स सास संग बाॅन्ड। दरअसल, रेस्ट्रोरेंट से निकलते वक्त अरबाज खान मलाइका अरोड़ा की मम्मी से कुछ दूर खड़े थे। तभी उन्होंने अरबाज को आवाज देकर बुलाया और उनके माथे को चूम लिया। कैमरे में ये तस्वीर कैद हो गई और लोगों को ये देखकर वाकई काफी हैरानी भी हो रही है।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 2017 में तलाक ले लिया है। इससे पहले दोनों की 19 साल तक शादी चली। इस कपल का बेटा अरहान खान 18 साल का है। मलाइका अरोड़ा इस समय अर्जुन कपूर को और अरबाज खान इस समय जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma