कुणाल-अर्पिता की शादी:मेरे हाथ में तेरा हाथ हो..बाॅयफ्रेंड संग इस अंदाज में स्पाॅट हुईं मलाइका,लेडीलव को प्रोटेक्टिव दिखे अर्जुन

8/29/2022 10:50:10 AM

मुंबई: सेलिब्रिटी डिजाइनर अर्पिता मेहता और कुणाल रावल की आखिरकार शादी हो गई। लंबे समय की डेटिंग के बाद इस कपल ने 28 अगस्त को मुंबई के ताजमहल पैलेस में सात फेरे लिए। इस ड्रीम वेडिंग में यूं तो बी-टाउन की कई हस्तियों ने शिरकत की लेकिन लवबर्ड अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पर सबकी निगाहें उन पर थम गई।

कपल की शादी के वेन्यू से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।  शादी से निकलने के दौरान अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस तरह से स्पॉट हुए।

लुक की बात करें तो मलाइका झिलमिलाता सुनहरा को-ऑर्ड पीस में स्टनिंग दिखीं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स पेयर किए थे। इसके साथ मलाइका ने सोने का नेकलेस कैरी किया था।

मलाइका ने मेकअप को बेसिक रखा था। वहीं अर्जुन व्हाइट कुर्ते पजामे में हैंडसम दिखे। अर्जुन कपूर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को बाहर कार तक ड्रॉप करने आए थे। दोनों ने हाथों में हाथ थाम कई पोज दिए। 

शादी से पहले हुई पार्टी में अर्जुन और मलाइका का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वो छैय्यां-छैय्यां पर जमकर थिरकते नजर आ रहे थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन की फिल्म  'एक विलेन रिटर्न्स' हाल ही में रिलीज हुई हैं। इसमें उनके साथ जाॅन अब्राहम, दिशा पाटनी, तारा सुतारिया हैं। 

Content Writer

Smita Sharma