बेटी मलाइका अरोड़ा के जिस्म पर भद्दे कमेंट सुन परेशान हो जाते हैं मां-बाप, एक्ट्रेस बोलीं-मैं उन्हें समझाती हूं इंटरनेट पर कचरा पढ़ना बंद करो

3/10/2022 12:44:45 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 48 की मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि, कई बार उन्हें अपने बोल्ड लुक्स को लेकर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन एक्ट्रेस को लोगों की बेतूकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। वो कई इंटरव्यूज में इस बात का जिक्र भी कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने नेगेटिव कमेंट्स को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया है।



हाल ही में जब मलाइका से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि उनके माता-पिता ट्रोलिंग पर कैसे रिएक्ट करते हैं, तो उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता इससे काफी दुखी होते हैं। यह वो समय था जब एक मैंने इस बारे में अपने पेरेंट्स से बात की और इन सब बातों को नजरअंदाज करने के लिए कहा। 


मलाइका अरोड़ा ने बताया, 'शुरुआती के सालों में सोशल मीडिया ने काफी सरप्राइज किया था। हालांकि मैंने इस सब चीजों से डील करना सीखा और मैं इससे काफी परेशान भी हुई थी।मेरे माता-पिता कहते थे, 'बेटा किसी ने यह या वह कहा।' हालांकि एक बार मैंने बैठकर समझाया कि इस कचरे को पढ़ना बंद करो। अपनी एनर्जी को इन चीजों पर बर्बाद मत करो। लेकिन वे माता-पिता हैं और वे कुछ सुनते हैं, तो परेशान हो जाते हैं।'

 

 

बता दें, 48 की मलाइका इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। कपल को अक्सर एक साथ आउटिंग पर भी स्पॉट किया जाता है। हालांकि, कई बार दोनों अपने ऐज डिफ्रेंस को लेकर ट्रोल भी हो जाते हैं, लेकिन कपल अपने रिश्ते के बीच उम्र को कोई महत्व नहीं देते।

 

Content Writer

suman prajapati