44 साल की ये एक्ट्रैस अपनी हॉट अदाओं से देती है सब हीरोइनों को मात, फिट रहने के लिए करती है ये...

11/29/2017 12:01:14 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपनी हॉट अदाओं को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। साढ़े चार मिलियन से अधिक इंस्टा फैंस और फॉलोअर्स की मालकिन मलाइका किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

44 साल की मलाइका को देखकर उनकी उम्र का अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो जाता है। मलाइका फिटनेस फ्रीक है। आज जानते है हम वह फिट रहने के लिए क्या करती है। कहते हैं योग करने से खूबसूरती में चार चांद लग जाता है।

जिसकी जानकारी मलाइका को बखूबी है। वह फिट रहने की अपनी डेली एक्टिविटी में योग को अहम जगह देती हैं।

जिम में एक्सरसाइज करना मलाइका इसे रोजाना की एक्टिविटी जोड़ती हैं। इतनी मलाइका ने हाल ही में जिम में एक्साइज करने की एक वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन्हीं एक्सरसाइजेस की बदौलत मलाइका काफी फिट रहती हैं।

बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज अदाकार सलमना ख़ान की पूर्व भाभी ने हिंदी में कई ऐतिहासिक आइटम सॉन्गस दिए हैं। इनके 'मुन्नी बदनाम हुई' से लेकर 'छैयां-छैयां' जैसे गानों पर पूरा देश जमकर झूमा है। वह चंद ऐसी सैलिब्रिटी में शुमार हैं जो एक्टर्स ना होने के बावजूद लाखों दिलों की धड़कन हैं।