एक्सीडेंट के बाद पहली अपीयरेंस: बाॅयफ्रेंड अर्जुन संग रणबीर-आलिया की वेडिंग बैश में पहुंची मलाइका, पिंक आउटफिट में स्टाइलिश दिखी हसीना

4/17/2022 8:41:52 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बीते दिनों ही एक भयंकर कार हादसे का शिकार हुईं थीं। इस सड़क हादसे में उनके माथे के पास चोट आईं थीं हालांकि मलाइका अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर किया था।

PunjabKesari

वहीं अब कार एक्सीडेंट के बाद मलाइका को पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट किया गया। मौका था बाॅलीवुड के न्यूलीवेड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के वेडिंग बैश का। शनिवार को न्यूलीवेड कपल ने दोस्तों के लिए अपने वास्तु हाउस में ग्रैंड पार्टी रखी, जिसमें कई स्टार्स ने शिरकत की।

PunjabKesari

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी बाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहुंची। इस दौरान मल्ला का स्टनिंग लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो मल्ला पिंक आउटफिट में स्टाइलिश दिखीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, आईलाइनर और लिपस्टिक से कंप्लीट किया था।

PunjabKesari

वहीं अर्जुन ब्लैक आउटफिट में हैंडसम दिखे। कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि मलाइका की कार का एक्सीडेंट 2 अप्रैल 2022 को मुंबई-पुणे हाईवे पर खोपोली के पास हुआ था। हादसा उस वक्त हुआ जब मलाइका पुणे से लौट रही थीं और मुंबई-पुणे हाईवे पर खालापुर टोल प्लाजा के पास कुछ कारें आपस में टकरा गईं, इसमें उनकी रेंज रोवर कार भी शामिल थी। हादसे के बाद उन्हें नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News